Delhi Next CM: दिल्ली का अगला CM कौन? भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कही यह बात

Delhi Chunav Result: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा, ''लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इसलिए चुना क्योंकि वे विकास का एक मॉडल चाहते थे। भाजपा दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनाएगी।''

Delhi Chunav Result: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।

Virendra Sachdeva

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भाजपा 43, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा, ''अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।''

End of Feed