Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha: पटेल नगर सीट से 'आप' को मिली जीत, प्रवेश रतन ने बीजेपी के राज कुमार आनंद को दी शिकस्त

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Patel Nagar Seat Candidate BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha Result Updates: पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन ने बीजेपी के राज कुमार आनंद और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को हराया है। आप के प्रत्याशी प्रवेश रतन ने इस सीट से 4049 वोटों से जीत हासिल की है। पिछले चुनाव में प्रवेश रतन ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बार उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ आप का दामन थामा और पटेल नगर सीट से चुनाव लड़कर जीता।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Patel Nagar Seat Candidate BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha Result Updates: पटेल नगर विधानसभा सीट से इस बार मुकाबला रोचक रहा। इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के राज कुमार आनंद को 4049 वोटों से हराया है। साल 2020 के चुनाव में भी पटेल नगर सीट से राज कुमार आनंद और प्रवेश रतन चुनावी मैदान में आमने-सामने थे। लेकिन इस बार दोनों की पार्टियां बदल गई हैं। 2020 के दिल्ली चुनाव में प्रवेश रतन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वहीं पिछले चुनाव में आप के टिकट पर जीत हासिल करने वाले राज कुमार आनंद इस बार बीजेपी के उम्मीदवार बने। जिनके सामने कांग्रेस ने कृष्णा तीरथ को अपना प्रत्याशी चुना है।

Patel Nagar

पटेल नगर विधानसभा सीट

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रतन ने कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को 52858 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। कृष्णा तीरथ ने 2015 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। साल 2020 के चुनाव में कृष्णा तीरथ कांग्रेस का चेहरा बनी, लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही कृष्णा तीरथ को हार का सामना करना पड़ा है।

End of Feed