दिल्ली

AAP Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025: आखिर क्यों केजरीवाल के अरमानों पर फिर गया झाडू, जानें हारने के 7 कारण

Seven Key Factors For AAP Loss Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam, Delhi Election Result 2025 Highlights: आम आदमी पार्टी को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है। आज सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से ही पार्टी लगातार पीछे चल रही थी। पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा। जानें दिल्ली में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के हारने के कारण

Image

दिल्ली में आम आदमी पार्टी हार की ओर

Photo : Times Now Digital

Seven Key Factors For AAP Loss Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam, Delhi Election Result 2025 Highlights: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। 5 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज यानी शनिवार 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। आम आदमी पार्टी को इन विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि भाजपा की झोली में 48 सीटें जाते दिख रही हैं। अभी सभी सीटों के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं।चलिए जानते हैं आम आदमी पार्टी की हार के कारण क्या रहे -

1. शराब घोटाला और भ्रष्टाचार के अन्य आरोप : भ्रष्टाचार के खिलाफ झंडा बुलंद कर सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे नेता घोटालों के आरोप में जेल गए। पार्टी पर दिल्ली में शराब नीति के नाम पर घोटाले का आरोप लगा।

2. यमुना का मुद्दा : दिल्ली में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा है। अरविंद केजरीवाल साल 2017 से लगी बार-बार अगले पांच साल मेंं यमुना को साफ करने की बात कह रहे हैं। हर बार वह कहते हैं कि अगले पांच साल में यमुना इतनी साफ हो जाएगी कि आप डुबकी लगा पाएंगे। पिछले चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि अगले चुनाव से पहले यमुना साफ हो जाएगी और मैं स्वयं वहां डुबकी लगाउंगा। लेकिन इस चुनाव के दौरान उन्होंने हरियाणा की तरफ से यमुना में जहर मिलाने की बात कहकर सभी को चौंका दिया। लगता है जनता ने उनके दावों और वादों को नकार दिया।

3. स्वाती मालीवाल का मामला : दिल्ली में महिला सम्मान की बात करने वाले केजरीवाल के घर में ही स्वाती मालीवाल के साथ कथित तौर पर अभद्रता हुई। इस मामले में उन्होंने चुप्पी साधे रखी, जबकि स्वाती मालीवाल उनकी ही पार्टी की तरफ से राज्यसभा सदस्य थीं।

4. दिल्ली में विकास कार्य न होना : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार आरोप-प्रत्यारोप में ही लगी रही, दिल्ली के विकास पर ध्यान नहीं दिया।

5. सड़कों की खस्ता हालत : दिल्ली की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे इस बात का सुबूत हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सड़कें बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

6. खराब हवा और गंदा पानी : दिल्ली के कई इलाकों में पानी आज भी नहीं पहुंचा है, लोग टैंकर माफिया के भरोसे जी रहे हैं। जहां पानी आया, वहां भी लोग गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत करते रहे। दिल्ली में प्रदूषण बड़ी समस्या है, जिसके लिए कुछ करने की बजाय AAP सरकार पड़ोसी राज्यों पर इल्जाम लगाती रही।

7. केंद्र सरकार से लगातार टकराव : अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की सरकार लगातार केंद्र से टकराव की राजनीति में उलझी रही। दिल्ली की समस्याओं को समझने और उन्हें सुलझाने की बजाय हर बात का ठीकरा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर फोड़ा गया। इस लड़ाई से लोग आजीज आ चुके थे।

अगर आठवा कारण तलाशें तो दिल्ली में कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा, जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी के वोट कटे और उसके नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article