Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Sardar Arvinder Singh Lovely: लवली की हुई गांधीनगर सीट, 12748 वोटों से आप के नवीन चौधरी को हराया

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Gandhinagar Seat BJP Candidate Sardar Arvinder Singh Lovely Result Updates: दिल्ली की गांधीनगर विधानसभा सीट से भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली को चुनावी मैदान में प्रत्याशी के रूप में उतारा है। घोषित हुए चुनाव परिणाम में नवीन सिंह चौधरी को हराते हुए अरविंदर सिंह लवली ने गांधीनगर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। अरविंदर सिंह लवली ने नवीन चौधरी को 12748 वोटों से हराया है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Gandhinagar Seat BJP Candidate Sardar Arvinder Singh Lovely Result Updates: दिल्ली विधानसभा की गांधीनगर सीट पर मुकाबला कड़ा है। यहां प्रमुख उम्मीदवार भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली हैं और आप ने नवीन चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था। आप और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर में अरविंदर सिंह लवली (BJP) 56858 वोट मिले हैं। वहीं आप के नवीन चौधरी ने 44110 वोट हासिल किए। बीजेपी ने मात्र 12748 वोट से जीत हासिल की है।

Sardar Arvinder Singh Lovely.

अरविंदर सिंह लवली

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 2017-18 के दौरान भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले वह 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व में गांधीनगर सीट से विधायक रह चुके हैं। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंदर सिंह लवली ने 48,897 वोटों से जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार बाजपेयी को हराया था। लेकिन इस बार वह भाजपा के नेतृत्व में गांधीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। बता दें कि 1998, 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस की नेतृत्व में जीत हासिल कर विधायक बनए थे। अब देखना ये है कि क्या अरविंदर सिंह लवली भाजपा के सिर जीत का ताज पहनाते है या कोई और पार्टी बाजी मारती है।

End of Feed