Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Kailash Gehlot: बिजवासन से BJP ने मारी बाजी, कैलाश गहलौत की बड़ी जीत, 11276 वोटों से जीते

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Bijwasan Seat BJP Candidate Kailash Gehlot Result Updates: दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा ने बाजी मार ली है। आम आदमी पार्टी छोड़कर आए पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत एक बार फिर बीजेपी से विधायक बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोटों से पराजित कर दिया।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Bijwasan Seat BJP Candidate Kailash Gehlot Result Updates: दिल्ली विधानसभा की बिजवासन सीट पर रोमांचक मुकाबला खत्म हो गया। यहां प्रमुख उम्मीदवार भाजपा नेता कैलाश गहलौत ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम पार्टी के प्रतिद्वंदी सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोटों से पराजित कर दिया है। कैलाश गहलौत को दिल्ली की जनता ने 64951 वोट दिए, जबकि सुरेंद्र भारद्वाज को 53675 वोट मिले। कैलाश गहलौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ ही समय पहले नवंबर 2024 में भाजपा का दामन थामा था। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में वह लंबे समय तक परिवहन मंत्री रहे। AAP की ओर से वह दिल्ली की नजफगढ़ सीट से लगातार दो बार (2015 और 2020) चुनाव जीते हैं, जबकि इस बार भाजपा ने उन्हें बिजवासन से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Assembly Constituency 36 BIJWASAN

बिजवासन से कैलाश गहलौत की जीत

बिजवासन में मुकाबला इसलिए भी रोचक रहा क्योंकि यहां से चुनावी मैदान में एक-दूसरे के सामने खड़े तीन प्रमुख उम्मीदवारों का AAP से संबंध था। भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलौत पूर्व में AAP नेता रहे हैं और दिल्ली में कैबिनेट मंत्री भी रहे। कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर सहरावत भी पूर्व में AAP में रहे हैं, जिन्हें 9409 वोट मिले। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बिजवासन सीट पर जीत दर्ज भी की थी। तीसरी तरफ AAP के अपने उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज थे। यानी बिजवास सीट पर इस बार दो पूर्व AAP नेता vs AAP उम्मीदवार थे।

End of Feed