Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Harish Khurana: मोती नगर सीट पर भाजपा के हरीश खुराना ने 11657 वोटों से की जीत हासिल, आप की हुई हार

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Moti Nagar Seat BJP Candidate Harish Khurana Result Updates: दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार हरीश खुराना को चुनावी मैदान में आप के दो बार विधायक बने शिवचरण गोयल के खिलाफ उतारा है। शिवचरण गोयल के हैट्रिक मारने के सपना अधूरा रह गया है, क्योंकि बीजेपी के हरीश खुराना ने 11657 वोटों से जीत हासिल की है। मोती नगर विधानसभा सीट की जीत का ताज बीजेपी के सिर पर सजा है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Moti Nagar Seat BJP Candidate Harish Khurana Result Updates: दिल्ली विधानसभा की मोती नगर सीट पर मुकाबला कड़ा रहा है। यहां भाजपा ने पहले दो बार विधानसभा चुनाव उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे सुभाष सचदेवा की बजाए हरीश खुराना को प्रत्याशी चुना। हरीश खुराना का मुकाबला आप के नेतृत्व में दो बार मोती नगर सीट से विधायक रहे शिवचरण गोयल और कांग्रेस के राजेंद्र नामधारी के साथ हो रहा है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा ने 11657 वोट से जीत हासिल की है। कांटे की इस टक्कर में बीजेपी के हरीश खुराना को 57565 वोट मिले और शिवचरण गोयल को 45908 वोट मिले।

Delhhi Election

क्या शिवचरण गोयल को हराकर भाजपा को जीत दिला पाएंगे हरीश खुराना

मोती नगर में मुकाबला मुख्य तौर पर बीजेपी और आप के बीच होता नजर आ रहा है। इसमें दो बार के विधायक शिवचरण गोयल हैट्रिक बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं उनके हैट्रिक के सपने को तोड़ने के लिए और मोती नगर सीट पर अपना सिक्का जमाने के लिए भाजपा के हरीश खुराना ने भी पूरी जान लगा दी है। अब देखना यह है कि कौन सी पार्टी के सिर मोती नगर सीट की जीत का ताज सजता है।

End of Feed