Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Veer Singh Dhingan: सीमापुरी से वीर सिंह धींगान जीते, 10368 वोटों से कु. रिंकू को पछाड़ा

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Seemapuri Seat BJP Candidate Veer Singh Dhingan Result Updates: दिल्ली की सीमापुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान चुनाव जीत चुके हैं। 15 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद वीर सिंह धींगान 10,368 वोटों से विजयी हुए। दूसरे नंबर पर BJP की कु. रिंकू तो तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश लिलौठिया रहे।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Seemapuri Seat BJP Candidate Veer Singh Dhingan Result Updates: दिल्ली विधानसभा की सीमापुरी सीट पर मुकाबला खास होने वाला है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार वीर सिंह धींगान हैं, जो पहले कांग्रेस पार्टी में हुआ करते थे। 2024 में धींगान आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सीमापुरी सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में वीर सिंह धींगान ने 2020 में सीमापुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उस दौरान उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था। लेकिन इस बार पूर्व कांग्रेस पार्टी के सदस्य और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वीर सिंह धींगान का सीमापुर विधानसभा सीट पर मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया और भाजपा के कुं. रिंकू से होगा। यह देखना दिलचस्प होगा की सीमापुरी विधानसभा सीट पर किस उम्मीदवार की किस्मत चमकती है।

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Veer Singh Dhingan: सीमापुरी से वीर सिंह धींगान जीते, 10368 वोटों से कु. रिंकू को पछाड़ा

आखरी राउंड की गिनती खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान 10,368 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की कु. रिंकू और कांग्रेस के राजेश लिलौठिया को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने जीत अपने नाम की है। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले इसकी जानकारी नीचे टेबल में दी जा रही है।

End of Feed