Delhi Chunav Parinam 2025, AAP Manish Sisodia: जंगपुरा की परीक्षा में फेल हुए पूर्व शिक्षामंत्री, हार स्वीकार कर बोले समीक्षा करेंगे

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Jungpura Seat AAP Candidate Manish Sisodia Result Updates: मनीष सिसोदिया लंबे समय तक दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। वह उप-मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री भी रहे। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनकर आए मनीष सिसोदिया को इस बार ‘आप’ ने जंगपुरा सीट से मैदान में उतारा। लेकिन इस बार उन्हें जंगपुरा की जंग में हार का मुंह देखना पड़ा।

Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Jungpura Seat AAP Candidate Manish Sisodia Result Updates: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया इस बार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में थे। साल 2013, 2015 और 2020 में पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक चुने गए मनीष सिसोदिया की सीट इस बार पार्टी ने बदल दी और उन्हें जंगपुरा के अपना उम्मीदवार बनाया। आज हुई मतगणना में सभी की निगाहें जंगपुरा सीट और मनीष सिसोदिया पर लगी थीं। शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को कई महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

manish sisodia loses election.

चुनाव हार गए मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया को टक्कर देने के लिए तीन बार के पूर्व विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह भी मैदान में थे और उन्होंने मनीष सिसोदिया को हराकर अपना दमखम दिखा भी दिया। कांग्रेस की टिकट पर 1998, 2003 और 2008 में जंगपुरा से विधानसभा चुनाव जीत चुके तरविंदर सिंह मारवाह इस बार भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में थे। आम आदमी पार्टी के लिए 2013 में मनिंदर सिंह धीर ने जंगपुरा सीट जीती थी। इसके बाद साल 2015 और 2020 में प्रवीन कुमार ने यह सीट AAP की झोली में डाली थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जंगपुरा सीट पर भाजपा को जीत मिली।

End of Feed