Delhi Vidhan Sabha Chunav: वोटिंग डे पर बंद रहेंगे गवर्नमेंट ऑफिस, 500 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली के विधानसभा चुनाव के कारण पांच फरवरी को केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। किसी केंद्रीय सरकारी संगठन/औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारी विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए पात्र होंगे।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी सामने आई। इस संबंध में मौजूदा निर्देशों का हवाला देते हुए बताया गया कि अगर कर्मचारी किसी निर्वाचन क्षेत्र के निवासी उस क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं और निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित किसी केंद्रीय सरकारी संगठन/औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं, तो वे विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए पात्र होंगे।

voting

(फाइल फोटो)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। चुनावी जंग के लिए सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं को रिझाने के लिए तमाम वादे कर रही है। पार्टी के शीर्ष नेता अपनी पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए जमसभाओं के जरिए मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं। लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं।

End of Feed