Delhi Chunav 2025: भाजपा ने मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट पर लगाया दांव; अबतक 59 प्रत्याशियों का हुआ ऐलान

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को तीसरी लिस्ट जारी की। लिस्ट के मुताबिक, भाजपा ने मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भाजपा ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों वाली लिस्ट जारी की थी और अब रविवार को महज एक उम्मीदवार का ऐलान किया है।

BJP

भाजपा

बिष्ट ने जताई थी नाराजगी

बिष्ट ने पार्टी की ओर से कपिल मिश्रा को करावल नगर से उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले का खुलेआम विरोध किया था। वह वर्तमान दिल्ली विधानसभा में इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बिष्ट करावल नगर से पांच बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने गढ़ से टिकट न दिए जाने पर खुले तौर पर नाराजगी व्यक्त की थी। पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक के बाद वह शांत हो गए हैं।

End of Feed