Delhi Chunav Resullt: चुनाव आयोग के रुझानों में खिल रहा 'कमल'; केजरीवाल का मुरझाया चेहरा

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी।

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग (Election Commission) के शुरुआती रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 39 सीटों पर भाजपा (BJP) आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 23 सीटों पर आगे चल रही है।

Delhi Chunav Result.

दिल्ली चुनाव रिजल्ट

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन, त्रिनगर, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, मटियाला, छतरपुर, बिजवासन, संगम विहार, पटेल नगर, मुंडका, उत्तम नगर, गोकलपुर, पालम, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

End of Feed