दिल्ली की CM आतिशी आज सुबह 11 बजे LG को सौंपेगी इस्तीफा

मुख्यमंत्री आतिशी आज ही इस्तीफा देंगी। बता दें, 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं और 27 साल बाद BJP की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज ही इस्तीफा देंगी। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे वह राजभवन पहुंचकर एलजी को अपना इस्तीफा सौंपेगी। जानकारी के अनुसार, आतिशी रविवार सुबह 11 बजे एलजी सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपेंगी। बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं और 27 साल बाद BJP की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। ऐसे में आज आतिशी अपना इस्तीफा एलजी वीके सक्सेना को सौंप देंगी। बता दें, शनिवार को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 48 और आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं। बीजेपी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

CM Atishi

मुख्यमंत्री आतिशी आज देंगी इस्तीफा

मुख्यमंत्री के चेहरे पर विचार कर रही भाजपा

बता दें, दिल्ली विधान सभा चुनाव-2025 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी का आलाकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर विचार कर रहा है। जानकारी के अनुसार, जल्द विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जो नाम रेस में आगे चल रहे हैं उनमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मात दी है। वहीं अगर बीजेपी सिख चेहरे को प्रमोट करती है तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आगे आ सकता है। जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल को साधने के लिए कपिल मिश्रा को भी दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। BJP एक महिला नेता को भी दिल्ली सरकार का हिस्सा बनाने की सोच रहा है ऐसे में रेखा गुप्ता की लॉटरी लग सकती है। वहीं वीरेन्द्र सचदेवा का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में है।

End of Feed