Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है और आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें आती हुई नजर आ रही है। हालांकि, शाम तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन हम बात आम आदमी पार्टी के उस उम्मीदवार की करेंगे जिन्होंने चुनाव नतीजों से पहले दावा किया था कि उनके पास फोन कॉल आया है और उन्हें 15 करोड़ रुपये और मंत्री पद ऑफर किया जा रहा है।
सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत जीते (फोटो साभार: @mukeshahlawatap)
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मुकेश अहलावत की। चुनाव आयोग के मुताबिक, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 17126 मतों के अंतर से हरा दिया है। मुकेश अहलावत को कुल 58,767 मत मिले है।
सुल्तानपुर माजरा
भाजपा शनिवार को 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता पर आसीन होने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रूझानों और परिणामों के अनुसार, भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा की 48 सीट पर जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीट पर आगे है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली है, जबकि पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली से हार का सामना करना पड़ सकता है।
