Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, लोगों से किये ये वादे

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टी कर रहे है लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा में किया था। क्योंकि जनता भी जानती है की कांग्रेस जो गारंटी देती है उसे पूरा भी करती है।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से कई बड़े वादे किए हैं। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं, जिसमें प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल है।

Delhi Assembly Elections

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।

End of Feed