Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हार के करीब पहुंचा कर बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। कुल 4099 वोटों के बड़े अंतर से प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल से आगे चल रहे है। आइए जानते हैं दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के दावेदार कहे जा रहे प्रवेश वर्मा की वो कहानी जिसमें उन्होंने पत्नी के सामने रख दी थी पांच बच्चों की शर्त....
BJP नेता प्रवेश वर्मा की वो अनसुनी कहानी
न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में बीजेपी ने प्रवेश वर्मा ने कहा था कि मैंने पत्नी से कहा था कि शादी की यह शर्त है कि पांच बच्चे चाहिए। उसने दो मिनट सोचा और फिर तैयार हो गई। मैं खुश हो गया क्योंकि इतनी ही शर्त थी। प्रवेश वर्मा ने कहा था कि मैंने कहा कि बड़ा परिवार होता है तो मुझे अच्छा लगता है। मेरे तीनों बच्चे सीजेरियन से हुए है। मुझे हाल में बच्चों की डॉक्टर भी मिली थी। मैंने उनसे कहा कि आपने मेरा बड़ा नुकसान किया है। मुझे पांच बच्चे चाहिए थे मेरा तीसरा बच्चा पैदा हुआ तो आपने कहा कि प्रवेश अब और नहीं, मैंने कहा कि अभी तो दो और चाहिए तो उन्होंने कहा नहीं। सीजेरियन में तीन ही पैदा होते हैं सीजेरियन में तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होते।
