Delhi Chunav: चुनावी मंच पर मीका सिंह संग 'आप' MP राघव चड्ढा ने मिलाए सुर, झूम उठी जनता; सुरीला हुआ चुनावी माहौल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (MP Raghav Chadha) जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। आज राघव चांदनी चौक विधानसभा (Chandni Chowk Vidhan Sabha) के मजनू का टीला इलाके में सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) के साथ जुगलबंदी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों को AAP की योजनाओं से हर महीने 25,000 रुपये की बचत का गणित भी समझाया।

Delhi Assembly Election 2025: चांदनी चौक विधानसभा के मजनू का टीला इलाके के लोग शनिवार की शाम शायद ही कभी भूल पाएंगे। शनिवार को वहां आम आदमी पार्टी की एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जहां मंच पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। मशहूर सिंगर मीका सिंह और सांसद राघव चड्ढा ने 'टेल मी समथिंग समथिंग' गाने जब सुर मिलाए, तो पूरा माहौल संगीतमय हो गया। सभा में मौजूद लोगों ने मीका सिंह के सुपरहिट गानों पर जमकर तालियां बजाईं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी इस संगीतमय माहौल में पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी मीका सिंह के साथ गाना गुनगुनाया। जनता के उत्साह, मीका सिंह के गानों और चुनावी चर्चाओं से भरपूर इस जनसभा ने पूरे इलाके में एक अलग ही माहौल बना दिया।

AAP MP Raghav Chadha ne Gana Gaya

'टेल मी समथिंग समथिंग' गाने पर मीका-राघव ने मिलाए सुर

झाड़ू को वोट देने की अपील

चुनावी मंच पर संगीत के बीच आम आदमी पार्टी की योजनाओं की चर्चा भी जमकर हुई। सांसद राघव चड्ढा ने जनता को समझाया कि अगर वे झाड़ू को वोट देंगे, तो हर महीने 25,000 रुपये तक की बचत कैसे होगी। उन्होंने मंच से दिल्ली के सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली-पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जैसी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि ये सभी सुविधाएं जनता की जेब में सीधी बचत करा रही हैं।

End of Feed