Delhi Assembly Election: 10 वर्ष रही झूठ वाली सरकार! 'कमल खिलेगा इस बार'; दिल्ली में बोले CM नायब सिंह सैनी

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी जोर आजमाइश पर जुटी है। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुंडका और सुल्तानपुर माजरा में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में दस वर्षों में सिर्फ झूठ बोलने वाली सरकार ने काम किया, लेकिन इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक के तौर पर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को दिल्ली के मुंडका से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में रानीखेड़ा और सुल्तानपुर माजरा (अ.जा.) से कर्म सिंह करमा के लिए सुल्तानपुरी में दो जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जनसभाओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

CM Nayab Singh Saini in Delhi

दिल्ली में हरियाणा के सीएम

हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में लागू होंगी योजनाएं

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए कि आने वाली 5 फरवरी को हमने दिल्ली के भाग्य का फैसला करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कम समय के अंदर हमने ज्यादा काम करना है। मैं पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हूं, दिल्ली के लोगों में जो जोश उत्साह है उसे देखते हुए स्पष्ट है कि आठ फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। जिससे जनमानस के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

End of Feed