धोखेबाज छगन भुजबल को हराओ- येवला में लोगों से माफी मांगते हुए भावुक दिखे शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि जब राकांपा दो हिस्सों में बंट गई, तो भुजबल उनके आवास पर आए और उनके व उनके भतीजे अजित पवार के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की, लेकिन दोबारा कभी वापस नहीं आए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शरद पवार कई मौकों पर अपने पुराने साथियों को लेकर भावुक होते दिखे हैं और जनता के सामने उन्हें धोखेबाज बताते हुए हराने की अपील करते नजर आए हैं। ऐसे ही एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने छगन भुजबल को धोखेबाज बताते हुए हराने की अपील की। शरद पवार ने कहा कि अपने आकाओं को धोखा देने वाले भुजबल येवला के लोगों से वोट मांगने आएंगे और यह तय करना आपके ऊपर है कि आप ऐसे व्यक्ति का समर्थन करेंगे या नहीं। येवला में राकांपा (एसपी) ने माणिकराव शिंदे को भुजबल के खिलाफ मैदान में उतारा है।

End of Feed