CWC की बैठक में कांग्रेस बनाएगी चुनावी प्लान, इन 3 मुद्दों पर होगी चर्चा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 09:25 AM IST

CWC Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज होनी है। इस बैठक में चुनावी रणनीति और जाति जनगणना समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्य समिति की बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब कुछ विपक्षी दलों के नेता केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इन मुद्दों पर भी कांग्रेस अपने कदम के बारे में रणनीति तैयार कर सकती है।

Congress Working Committee Meeting: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को यहां बैठक होगी जिसमें जाति आधारित गणना और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

CWC Meet

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बनाएगी रणनीति।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बनेगी रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राष्ट्रव्यापी जाति आधारित गणना कराने पर पार्टी के जोर देने और भविष्य में पड़ने वाले इसके प्रभावों के अलावा चुनावी राज्यों में चुनाव तैयारियों पर बैठक में चर्चा करेंगे। कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तथा मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद कर रही है।

End of Feed