लोकसभा चुनाव 2024 में कम सीटों पर क्यों चुनाव लड़ रही है कांग्रेस? मल्लिकार्जुन खड़गे ने रणनीति का किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 10:55 AM IST

Election News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सहयोगी दलों के एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई में 'INDIA' गठबंधन के घटक दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। हमने गठबंधन को एकजुट रखने के लिए कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है।

Mallikarjun Kharge Interview: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को एकजुट रखने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की रणनीति के तहत इस लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है। खड़गे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह पार्टी की ओर से 'अविश्वास' को नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा, 'देश के विभिन्न हिस्सों में प्रभाव रखने वाले अन्य दलों को पर्याप्त मौका देते हुए संयुक्त विपक्ष की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह समझौता किया गया।'

Mallikarjun Kharge Interview

मल्लिकार्जुन खड़गे, अध्यक्ष, कांग्रेस।

प्रियंका गांधी वाड्रा को बताया पार्टी की 'पूंजी'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की 'पूंजी' और स्टार प्रचारक बताते हुए उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को सही ठहराया। यह पूछने पर कि वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव जीतने पर राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ेंगे, इस पर खड़गे ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।

End of Feed