कांग्रेस आज फूंकेगी नागपुर में 2024 का चुनावी बिगुल, खरगे और सोनिया-राहुल होंगे रैली में शामिल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 28, 2023, 07:34 AM IST

Congress Rally in Nagpur: यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल दीक्षाभूमि स्थित है।

Congress Rally in Nagpur: कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आज एक विशाल रैली के जरिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली ‘हैं तैयार हम’ का आयोजन होगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर संवाददताओं से कहा क िदेश के लोगों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। पार्टी के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।

Kharge Sonia

आज नागपुर में कांग्रेस की रैली

नागपुर इस मायने में अहम

यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल दीक्षाभूमि स्थित है। दीक्षाभूमि में डॉ. बी आर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को कहा कि ‘हैं तैयार हम’ थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाएगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, नागपुर के दिघोरी में इस रैली के लिए जोरदार तैयारी चल रही है, जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

End of Feed