कांग्रेस, सपा और बसपा देश की समस्या तो बीजेपी है समाधान: सीएम योगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2024, 09:20 PM IST

CM Yogi Rally: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस भाव के साथ पूरा देश एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित दिखायी दे रहा है। इसी के तहत दूसरे चरण के मतदान के लिए हम सभी से आवाह्न करने आये हैं।

CM Yogi Rally: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की अस्मिता को बचाने के लिए कई नारे दिये, जिसका कांग्रेस मजाक उड़ाया करती थी। वहीं सपा और बसपा उनका सपोर्ट करती थी। कांग्रेस, बसपा और सपा देश की तमाम समस्याओं की जड़ है, जबकि भारतीय जनता पार्टी इन समस्याओं का समाधान है। कांग्रेस ने देश को धारा 370 दिया, जबकि बीजेपी ने इसे समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया है।

cm yogi.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित

End of Feed