झारखंड में कांग्रेस को लगा झटका, सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा BJP में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 03:16 PM IST

पूर्व सीएम मधु कोड़ की पत्नी गीता कोड़ा 2009 से 2019 तक दो बार विधायक रह चुकी हैं। वह पहली बार सिंहभूम लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं।

Geeta Koda Joins BJP: झारखंड के सिंहभूम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

Geeta koda

गीता कोड़ा

कहा-कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की

उन्होंने कहा, मैं आज भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है। भाजपा-आजसू (अखिल झारखंड छात्र संघ) गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 संसदीय सीट में से 12 पर जीत हासिल की थी।

End of Feed