चुनाव से ऐन पहले बदल लिया पाला, इन बड़े चेहरों ने 'हाथ' छोड़ 'कमल' थामकर सियासी पंडितों को भी चौंकाया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 6, 2024, 05:10 PM IST

2024 के सियासी समर की चुनावी पटकथा ऐसी होगी, इसकी कल्पना भी सियासी दिग्गजों को नहीं रही होगी। आइए जानते हैं ऐसे ही कांग्रेस नेताओं के बारे में जिन्होंने अपना नया ठिकाना बीजेपी को बनाया है।

Congress Leaders Who Joined BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से ऐन पहले कांग्रेस के साथ हुआ उसकी कल्पना शायद उसने सपने में भी नहीं की होगी। उसके कई दिग्गज नेताओं ने यकायक हाथ का साथ छोड़कर कमल थाम लिया। इनमें न सिर्फ भविष्य के युवा चेहरे शामिल हैं, बल्कि अनुभवी नेताओं की भी पूरी जमात है। इनमें से कुछ नेता तो पार्टी का लोकप्रिय चेहरा बन गए थे, लेकिन वे भी रातोंरात पार्टी को अलविदा कह गए। इनकी विदाई ने कांग्रेस की साख को गहरा धक्का पहुंचाया है। 2024 के सियासी समर की चुनावी पटकथा ऐसी होगी, इसकी कल्पना भी सियासी दिग्गजों को नहीं रही होगी। आइए जानते हैं ऐसे ही कांग्रेस नेताओं के बारे में जिन्होंने अपना नया ठिकाना बीजेपी को बनाया है।

Congress leaders who Joins BJP

कांग्रेस नेताओं ने थामा कमल

गौरव वल्लभ और विजेंदर ने दिया झटका

कांग्रेस को ताजा झटका दिया है प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने जो पार्टी को दिशाहीन बताते हुए इससे अलग हो गए। उन्होंने कहा कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते। इस्तीफा दने के अगले ही दिन वह बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी अचानक कांग्रेस को अलविदा कह दिया। किसान आंदोलन और कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का खुलकर साथ देने वाले विजेंदर को तो मथुरा से टिकट भी दिया गया था। लेकिन उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।

End of Feed