UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में जीत पर गदगद सीएम योगी, कहा- BJP कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से बंधा 'जीत का सेहरा'-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 13, 2023, 06:04 PM IST

BJP on Uttar Pradesh Nikay Chunav 2023 Result: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब प्रदेश के सभी नगर निगमों में बीजेपी को जीत हासिल हुई है BJP ने सभी 17 नगर निगमों में जीत प्राप्त की है।

Yogi Adityanath on UP Nikay Chunav 2023 Result

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया

Yogi Adityanath on UP Nikay Chunav 2023 Result: बीजेपी उत्तर प्रदेश में एकतरफा जीत से गदगद है और इस मौके पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में BJP के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई।

इस मौके पर उन्होंने बीजेपी के सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद दिया सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई।

End of Feed