चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने BJP को कहा अलविदा, कांग्रेस का पकड़ा हाथ, टिकट कटने से थे नाराज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 11, 2024, 02:19 PM IST

Rahut Kaswan Quits BJP: राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही वह कांग्रेस में भी शामिल हो गए। वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुरू सीट से अपनी टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र राठौड़ की हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

Rahul Kaswan

राहुल कस्वां ने छोड़ी कांग्रेस

बीजेपी के इस्तीफे का ऐलान

उन्होंने एक्स पर लिखा, राम-राम, मेरे चूरू लोकसभा परिवार...मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।

End of Feed