Konta Seat : कोंटा सीट पर कभी खिल नहीं पाया है कमल, फिर मैदान में हैं कवासी लखमा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 03:01 PM IST

Chhattisgarh Konta seat 2023 Profile, Net Worth, Party Name: कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ही लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आए हैं। साल 1998 से लेकर 2018 के चुनाव तक पांच बार से लगातार चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें आबकारी मंत्री बनाया गया। इस सीट पर लखमा ने भाजपा के बड़े नेताओं को बड़ी अंतर से हराया है। 2

Chhattisgarh Konta seat 2023 Profile: छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में विधानसभा की जिन 20 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, उसमें कई सीटें हाई प्रोफाइल हैं। राज्य की कोंटा विधानसभा सीट भी हाई प्रोफाइल है। इस सीट पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा फिर से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से लखमा पांच बार विधायक बन चुके हैं। कांग्रेस के लिए यह सीट अभेद किले की तरह है। हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोशिश कांग्रेस के इस गढ़ को भेदने की है। भगवा पार्टी ने इस सीट के लिए सोयम मुका को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बार इस सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

Chhattisgarh Konta seat

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023।

कोंटा सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ही लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आए हैं। साल 1998 से लेकर 2018 के चुनाव तक पांच बार से लगातार चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें आबकारी मंत्री बनाया गया। इस सीट पर लखमा ने भाजपा के बड़े नेताओं को बड़ी अंतर से हराया है। 2008 के चुनाव में लखमा ने भाजपा के पदम नंदा को 192 वोट के अंतर से हराया। इसके बाद 2013 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनीराम बारसे को 5 हजार 786 मतों के अंतर से हराया। 2018 के विधानसभा चुनाव में लखमा ने भाजपा उम्मीदवार बारसे को 6 हजार 709 मतों के अंतर से हराया।

End of Feed