Kondagaon seat : कोंडागांव सीट पर फिर मरकाम Vs उसेंडी, दिग्गजों के बीच दिलचस्प मुकाबला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 04:20 PM IST

Chhattisgarh Kondagaon seat 2023 Profile, Net Worth, Party Name : 2018 के विधानसभा चुनाव में मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी को 1,796 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मरकाम को कुल 61,582 वोट मिले थे, जो मतदान का 44.60 % था। जबकि भाजपा की लता उसेंडी को 59,786 वोट प्राप्त हुए।

Chhattisgarh Kondagaon seat 2023 Profile : छत्तीसगढ़ की कोंडागांव विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का मुकाबला भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी से है। खास बात यह है कि मरकाम और उसेंडी के बीच यह चौथी बार मुकाबला है। 2008 में उसेंडी ने मरकाम को हराया था। इसके बाद के दो विधानसभा चुनावों 2013 और 2018 में मरकाम ने उसेंडी को हराया। इस बार चुनावी दंगल में बाजी कौन मारता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Chhattisgarh Kondagaon seat 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023।

एसटी के लिए आरक्षित है सीट

2018 के विधानसभा चुनाव में मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी को 1,796 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मरकाम को कुल 61,582 वोट मिले थे, जो मतदान का 44.60 % था। जबकि भाजपा की लता उसेंडी को 59,786 वोट प्राप्त हुए। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पिछले दो चुनावों में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। इस बार भी दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

End of Feed