Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक की बगावत, टिकट नहीं मिला तो 'कमल' थामा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 31, 2023, 05:19 PM IST

चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव में उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही नेताओं के दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है।सत्तारूढ़ कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के विधायक चिंतामणि महाराज ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में एक समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) पवन साय की उपस्थिति में महाराज आज भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के वह तीसरे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद बागी तेवर अपनाए हैं।

chhattisgarh chintamani maharaj

चिंतामणि महाराज

बीजेपी ने बताया घर वापसी

माथुर ने संवाददाताओं से कहा, यह चिंतामणि महाराज की घर वापसी है। पहले कोई कारण रहा होगा, इसलिए उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। आज हमें बहुत खुशी है कि क्षेत्र में पार्टी को स्थापित करने वाला हमारा पूर्व कार्यकर्ता पार्टी में वापस लौट आया है। पूरी पार्टी उनका स्वागत करती है। चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा महाराज को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारेगी, इस पर माथुर ने कहा कि इसके लिए इंतजार करें।

End of Feed