Chhattisgarh Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, मुफ्त शिक्षा, फ्री बिजली, सस्ता सिलेंडर...

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 5, 2023, 04:11 PM IST

Chhattisgarh Congress Manifesto: कांग्रेस ने रविवार को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उसने अपने घोषणा पत्र का नाम 'भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28' रखा है। रायपुर में पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा पत्र जारी किया।

Chhattisgarh Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने 200 यूनिट तक फ्री बिजली, केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा और सस्ता सिलेंडर देने का वादा किया है। इसके अलावा किसानों की कर्ज माफी, धान खरीद, मुफ्त इलाज समेत कई वादे किए गए हैं।

End of Feed