Chhattisgarh Assembly Election 2023 Results: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। अबतक के रुझानों में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। काउंटिंग के प्रत्येक राउंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। इनमें से अंबिकापुर विधानसभा सीट समेत कई हाई प्रोफाइल सीटों की स्थिति डांवाडोल लग रही है। इन सभी हॉट सीटों के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर है। इनमें से कांग्रेस पार्टी से तीन बार के विधायक व राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव सिंह को भी भाजपा के राजेश अग्रवाल से टक्कर मिल रही है। हालांकि, सुबह से टीएस सिंह देव बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन अब वो एकबार फिर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं कि आखिर वो कौन कांग्रेसी नेता हैं, जिन पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
कांग्रेस के मंत्री
