Chhattisgarh Chunav: सीतापुर से 5वीं बार ताल ठोक रहे हैं भूपेश बघेल के मंत्री अमरजीत भगत, यहां से लगातार 4 बार जीत चुके हैं चुनाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 30, 2023, 07:52 PM IST

Amarjeet Bhagat Sitapur Election 2023 Profile: भूपेश बघेल सरकार के मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सीतापुर से चुना लड़ रहे हैं। वे यहां से चार बार चुनाव जीत चुके हैं, पांचवीं बार किस्मत अजमा रहे हैं।

Chhattisgarh Amarjeet Bhagat Sitapur Election 2023 Profile: अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ के सीतापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है। वह भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत 5वीं बार सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत लगातार चार बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। सीतापुर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। वह यहां से 2003 से 2018 तक लगातार जीते हैं। वह मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। अमरजीत भगत ने शपथ पत्र में अपने परिवार की कुल संपत्ति 7.55 करोड़ बताई है। साल 2018 में उनकी संपत्ति 5 करोड़ 87 लाख रुपए थी। इन पांच सालों में देनदारियां भी कम हुई हैं।

Chhattisgarh Amarjeet Bhagat Sitapur Election 2023 Profile

सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत चुनाव मैदान में

अमरजीत भगत का जन्म 22 जून 1968 को सरगुजा के पार्वतीपुर गांव मं हुआ। उनके पिता का नाम दखलू राम है। 1998 में उनकी शादी हुई। उनकी पत्नी का नाम कौशिल्या भगत है। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है। उन्हें तीन पुत्र है। अमरजीत भगत ने 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के गोपाल राम को भारी मतों से हराया था।

End of Feed