सरकार चाहे TMC की आए या BJP की, बंगाल में चुनाव के बाद भी 60 दिन तक तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी केंद्रीय बलों की तैनाती बरकरार रहेगी। बीजेपी (BJP) नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने यह ऐलान आज किया है।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि बंगाल में भले ही सरकार चाहे बीजेपी (BJP) की बने या टीएमसी (TMC) की, लेकिन केंद्रीय सुरक्षा बल मतगणना के अगले 60 दिन तक बंगाल में ही बने रहेंगे। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

amit shah bjp

पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान अमित शाह

चुनाव आयोग ने कर ली है तैयारी

अमित शाह ने मतदाताओं से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। बेहाला में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को वोट डालते समय लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, Election Commission of India ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा, “भाइयों और बहनों, 29 तारीख को मतदान करें और निडर होकर वोट डालें। सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की गई है, और भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी केंद्रीय बल 60 दिन तक यहां तैनात रहेंगे।”

End of Feed