Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। जनता, अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव करने वाली है, लेकिन वोटिंग से एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में खेला होने लगा है। बहुजन विकास आघाडी के एक कैंडिडेट ने वोटिंग से एक दिन पहले ही बीजेपी का दामन थाम लिया है।
दहानू कैंडिडेट सुरेश पाडवी BJP में शामिल
दहानू सीट का विपक्षी उम्मीदवार बीजेपी के साथ
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को पालघर जिले की दहानू सीट पर बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) को बड़ा झटका देते हुए उसके उम्मीदवार सुरेश पाडवी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पाडवी ने पाला बदलने के साथ ही चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विनोद मेधा को अपना समर्थन देने की घोषणा की। मेधा का मुकाबला अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के निर्वतमान विधायक विनोद निकोले से होगा।
क्या बोले सरेश पाडवी
हितेंद्र ठाकुर ने बीवीए की स्थापना की है और निवर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा में इसके तीन विधायक हैं। पाडवी ने कहा, ‘‘मैंने भाजपा की जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ इस मामले पर चर्चा की और आज आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गया। मैं दहानू में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा करता हूं।’’
