यूपी की सियासत में ट्विटर वॉर, अखिलेश के तंज के बाद 'X' पर 'सर्वेंट' बने ब्रजेश पाठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 02:33 PM IST

UP Politics: यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट जोड़ दिया है। ब्रजेश पाठक का कहना है जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है। एक्स पर नाम बदलने के भी सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

UP Politics: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों में वाद प्रतिवाद शुरू हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सर्वेंट कहने पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट जोड़ दिया है। ब्रजेश पाठक का कहना है जनता का नौकर होना उनके लिए गर्व की बात है। एक्स पर नाम बदलने के भी सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

Brajesh Pathak

बृजेश पाठक ने ट्विटर पर नाम के आगे लगाया 'सर्वेंट'

दरअसल, इस जुबानी जंग की शुरुआत बुधवार को हुई थी। जब जेपीएनआइसी में रोक के बावजूद अखिलेश यादव गेट फांदकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर लोकार्पण करने पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया को दिए बयान में ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया था। इस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ कोरी बयानबाजी करना जानते हैं। अखिलेश तो राज परिवार से हैं, उनके पिता कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे स्वयं भी सीएम रहे हैं।

End of Feed