Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने ही गठबंधन सहयोगी अजित पवार की पार्टी के एक नेता नवाब मलिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा है कि अगर अजित पवार की पार्टी एनसीपी नवाब मलिक को टिकट देती है, तो बीजेपी उनका विरोध करेगी।
एनसीपी नेता नवाब मलिक
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: नरम हो गए RJD के तेवर, बोले तेजस्वी- सीट बंटवारे पर सहमति, 6 उम्मीदवार घोषित
दाउद से संबंध का दावा
भाजपा नेता आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ है। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष शेलार ने एक समाचार चैनल से कहा- ‘‘हम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े किसी व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार नहीं करेंगे। हम मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और अपना अलग रुख रखेंगे।’’
कहां से नवाब मलिक को मिल सकता है टिकट
वह उन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया है कि मुंबई दक्षिण-मध्य संसदीय क्षेत्र के अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक नवाब मलिक मानखुर्द-शिवाजी नगर से चुनाव लड़ सकते हैं और अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र को अपनी बेटी सना के लिए छोड़ सकते हैं। सना चुनावी राजनीति में पदार्पण करने की योजना बना रही हैं।
NIA कर चुकी है गिरफ्तार
मलिक महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में मंत्री थे। मलिक को 2022 में एनआईए द्वारा दाऊद और छोटा शकील और टाइगर मेमन सहित उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। मलिक को इस साल जुलाई में चिकित्सा आधार पर जमानत दी गई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विभाजन के बाद सहयोगी भाजपा की आपत्तियों के बावजूद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट ने विधायक मलिक को अपने पाले में कर लिया
