2014 विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को समर्थन उद्धव को अलग करने की रणनीति थी, पवार ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 08:05 AM IST

पवार ने कहा कि योजना धीरे-धीरे शिवसेना को भाजपा से अलग करने की थी। मैं इसमें सफल रहा। अब मैं और उद्धव ठाकरे राज्य में एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के हाथों में सत्ता देना देश के हित में नहीं है।

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र में 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अहम खुलासा किया। चुनाव के बाद भाजपा से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली (अविभाजित) शिवसेना को दूर करने के लिए भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी और यह कदम सफल साबित हुआ। अमरावती में मराठी समाचार चैनल एबीपी माझा से बात करते हुए पवार ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से दूर रखना था।

Sharad Pawar

शरद पवार का खुलासा

पवार बोले, भाजपा के साथ जाने की नहीं थी योजना

उस समय भाजपा के साथ उनके गुप्त संबंधों की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि भाजपा के साथ जाने की मेरी कभी कोई योजना नहीं थी। मैं 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद उसे सत्ता से दूर रखना चाहता था। मैंने केवल भाजपा को एनसीपी का समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं किया। पवार ने कहा कि योजना धीरे-धीरे शिवसेना को भाजपा से अलग करने की थी। मैं इसमें सफल रहा। अब मैं और उद्धव ठाकरे राज्य में एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के हाथों में सत्ता देना देश के हित में नहीं है।

End of Feed