विधानसभा उपचुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, हिमाचल के सभी बागी कांग्रेस विधायकों को मिला टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 01:55 PM IST

खास बात ये है कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के सभी 6 बागी कांग्रेस विधायकों को टिकट दिया है। इन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा में क्रॉस वोटिंग की थी।

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें गुजरात की पांच, हिमाचल प्रदेश की छह, कर्नाटक की एक और प. बंगाल की दो सीटें शामिल हैं। खास बात ये है कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के सभी 6 बागी कांग्रेस विधायकों को टिकट दिया है।

BJP

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

हिमाचल प्रदेश

गुजरात

कर्नाटक और प. बंगाल

हिमाचल में बागी विधायकों ने दिया कांग्रेस को झटका

23 मार्च को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो और इंदर दत्त लखनपाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के बागी विधायकों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 विधायकों को आयोग घोषित कर दिया था। इन सभी विधायकों के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कार्यवाही की गई थी और कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

End of Feed