Bihar Chunav : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को टिकट, सूची में 12 नाम

भाजपा की पहली सूची 14 अक्टूबर को आई। इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। इस तरह से भगवा पार्टी ने अब तक अपने 91 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे जबकि चुनाव नतीजे की घोषणा 14 नवंबर को होगी।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर से उम्मीदवार बनाया है। इस दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। भाजपा की पहली सूची 14 अक्टूबर को आई। इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। इस तरह से भगवा पार्टी ने अब तक अपने 83 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे जबकि चुनाव नतीजे की घोषणा 14 नवंबर को होगी। भाजपा इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Maithili Thakur

अलीनगर से चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर। तस्वीर-PTI

भाजपा उम्मीदवारों की सूची।

भाजपा ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है। वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) भी शामिल है।

End of Feed