Rajasthan Chunav 2023: MSP के ऊपर बोनस, 12वीं पास छात्रा को स्कूटी, राजस्थान के लिए BJP के 'संकल्प पत्र' में क्या-क्या

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 12:40 PM IST

BJP Rajasthan Manifesto: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपना 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) जारी कर दिया। भाजा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वादों का घोषणापत्र लोगों के सामने रखा।

BJP Rajasthan Manifesto: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को अपना 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) जारी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सतीश पूनिया, अरुण सिंह एवं केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वादों का घोषणापत्र लोगों के सामने रखा। घोषणा पत्र जारी करने के बाद जेपी नड्डा ने राजस्थान के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गईं योजनाओं का जिक्र किया और भष्ट्राचार, कानून-व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

BJP Rajasthan Manifesto 2023

राजस्थान चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।

नड्डा ने कहा कि भाजपा का 'संकल्प पत्र' तीन बातों पर -सबका साथ, गांव-गरीब, महिला, युवा किसानों का सशक्तिकरण और तीसरा बुनियादी संरचना पर केंद्रित है। भाजपा अध्यक्ष ने 'संकल्प पत्र' में किए गए वादों की जानकारी दी।

End of Feed