'दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ...', केजरीवाल बोले- AAP के चुनाव प्रचार को बाधित करने की हो रही कोशिश

Delhi Chunav 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। दिल्ली विधानसभा पांच फरवरी को चुनाव होने वाले हैं, जिसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने और मतदाताओं को डराने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का इस्तेमाल कर रही है।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AamAadmiParty)

'भाजपा के साथ हैं दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी'

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, ''दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। एक थाना प्रभारी (SHO) ने मुझे बताया कि उन्हें हमारी रैलियों को बाधित करने के लिए गृह मंत्रालय से सीधे निर्देश मिलते हैं।''

End of Feed