सियासी पिच पर 'खेला' दिखा सकते हैं मोहम्मद शमी, बंगाल की इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है BJP

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 01:01 PM IST

Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बंगाल से ही रणजी और घरेलू मैच खेलते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने शमी से संपर्क किया है लेकिन चुनाव लड़ना है या नहीं इस बारे में तेज गेंदबाज अभी फैसला नहीं कर पाए हैं।

Mohammad Shami : पश्चिम बंगाल में अपन मिशन 35 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। भगवा पार्टी उन सीटों को जीतने के लिए भी पूरा जोर लगा रही है जिन सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे हार मिली थी। रिपोर्टों की मानें तो भाजपा क्रिकेटर मोहम्मद शमी को यहां से चुनाव लड़ा सकती है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा ने शामी से संपर्क साधा है।

Mohammad Shami

सर्जरी के बाद रिकवर हो रहे मोहम्मद शमी।

बंगाल से रणजी खेलते रहे हैं शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बंगाल से ही रणजी और घरेलू मैच खेलते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने शमी से संपर्क किया है लेकिन चुनाव लड़ना है या नहीं इस बारे में तेज गेंदबाज अभी फैसला नहीं कर पाए हैं। शामी अभी चोटिल हैं और वह मैदान पर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सर्जरी कराई है। उनके आईपीएल खेलने पर भी संदेह है। सर्जरी होने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें जल्दी ठीक होने की कामना की।

End of Feed