Rajasthan Chunav: टीम वर्क से राजस्थान में कमल खिलाने में जुटी भाजपा, टेंशन में कांग्रेस नेतृत्व

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 12:53 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी एक तरफ गहलोत सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी बूथ स्तर तक संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं। वहीं दिल्ली और जयपुर से बूथ स्तर तक चुनाव अभियान की मॉनीटिरंग की जा रही है।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आ गया है। 10 दिन बाद राजस्थान की जनता ईवीएम पर बटन दबाकर मतदान करेगी। जैसे जैसे मतदान का दिन करीब आता जा रहा है, वैसे वैसे बीजेपी राज्य की सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार पर हमलावर हो रही है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर चक्रव्यहू की रचना कर रही है।

Rajasthan BJP

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023।

गहलोत सरकार को चौतरफा घेर रही BJP

भाजपा हर हाल में सत्ता हासिल करना चाहती है और इसीलिए गहलोत सरकार को चौतरफा घेर रही है। भ्रष्टाचार, अपराध, पेपरलीक, बहन बेटियों के अपमान को लेकर गहलोत सरकार को जमकर निशाना बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी संगठन पूरे सामंजस्य और एकजुटता के साथ कमल खिलाने के प्रयास में लगा है।

End of Feed