NDA छोड़ने की खबरों पर अब आई जीतन राम मांझी की सफाई, कहा- मरते दम तक पीएम मोदी का साथ नहीं छोडूंगा

जीतन राम मांझी मांझी ने बीपीएससी परीक्षा को लेकर चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का राजनीतिक दृष्टिकोण मैं नहीं जानता, लेकिन बीपीएससी अभ्यर्थियों के मामले में बिहार सरकार ने बहुत उदार तरीके से छात्रों के साथ व्यवहार किया है।

एनडीए छोड़ने की धमकी देने वाली बात पर अब जीतन राम मांझी की सफाई आ गई है। जीतन राम मांझी ने कहा कि वो मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे। जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो इतना बड़ा पद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह कोई मामूली बात नहीं है। दिल्ली चुनाव में मैं पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में हूं।

End of Feed