बिहार एग्जिट पोल 2025: भोजपुर से लेकर मिथिलांचल तक में चला मोदी-नीतीश का जादू, सीमांचल में भी महागठबंधन फेल

बिहार एग्जिट पोल 2025: JVC एग्जिट पोल में बिहार को पांच क्षेत्रों में बांटकर सर्वे किया गया है कि कहां-कहां कौन से गठबंधन को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है। अंगिका, भोजपुर, मगध, मिथिलांचल और सीमांचल को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित कर एग्जिट पोल किया गया है।

बिहार एग्जिट पोल 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव नतीजे घोषित होंगे और यह साफ होगा कि बिहार की सत्ता पर किसका कब्जा होगा। इस बीच, कई एजेसियों ने बिहार का एग्जिट पोल सामने आया है, जिसने राज्य की सियासी तस्वीर का प्रारंभिक अंदाजा पेश किया है। बिहार के JVC एग्जिट पोल में चार क्षेत्रों में एनडीए स्पष्ट रूप से आगे बढ़ती दिख रही है, जबकि मगध में थोड़ा सी टक्कर दिख रही है।

bihar exit poll (2).

बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत

बिहार में कितना प्रतिशत मतदान?

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि बिहार में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 में राज्य में हुए पहले चुनाव के बाद से सर्वाधिक है। आयोग ने बताया कि राज्य के इतिहास में महिला मतदाताओं की संख्या भी सर्वाधिक रही। निर्वाचन आयोग ने बताया कि छह नवंबर को पहले चरण के मतदान में 61.56 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया।

End of Feed