Video: 'RJD के गुंडों ने गोबर,कायर SP; डिप्टी CM को गांव में...', काफिले पर हुई पत्थरबाजी तो आग बबूला हो उठे विजय सिन्हा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच खीसराय में राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया। समर्थकों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर चप्पलें फेंक दीं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान शनिवार को लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया। समर्थकों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर चप्पलें फेंक दीं।

Video: 'RJD के गुंडों ने गोबर,कायर SP;  डिप्टी CM को गांव में...', काफिले पर हुई पत्थरबाजी तो आग बबूला हो उठे विजय सिन्हा

यह घटना तब हुई जब विजय कुमार सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला मुख्य बाजार इलाके से गुजरा, कुछ युवकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और मौके पर मौजूद भीड़ में हलचल मच गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को पीछे धकेला और उपमुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।

End of Feed