किसके सिर पर सजेगा ताज? 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; काउंटिंग को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Bihar Chunav Counting: बिहार विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की शुक्रवार को होने वाली गणना के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी व्यवस्था कर दी गई है।

Bihar Chunav Counting: बिहार विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की शुक्रवार को होने वाली गणना के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मतगणना की व्यवस्था के मद्देनज़र शुक्रवार को पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।

Bihar Chunav.

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, “243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। मतगणना 243 रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में, उनके साथ तैनात 243 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में और उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंटों की मौजूदगी में कराई जाएगी।”

End of Feed