Bihar Election Result: पोस्टल बैलेट गिनती का बदला नियम, पढ़ें चुनाव आयोग ने क्या किया बड़ा बदलाव

​Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में एक साथ शुरू होगी। शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और इसके साथ ही शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। इस बार निर्वाचन आयोग ने नियमों में बदलाव करते हुए तय किया है कि आखिरी दो राउंड की ईवीएम गिनती से पहले पोस्टल बैलेट्स की पूरी गिनती पूरी की जाएगी।​

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। सभी 243 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपर और ETPBS यानी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम से होगी। इसके आधे घंटे के बाद EVM की गिनती शुरू होगी। फिर दोनों साथ चलता रहेगा।

bihar election news

Bihar Election Result: पोस्टल बैलेट गिनती का बदला नियम।(फोटो सोर्स: iStock)

वहीं, सुबह 8:30 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ EVM के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। बता दें कि मतगणना केंद्र पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर सभी राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताते हैं।

End of Feed