‘हर परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी’ तेजस्वी के वादे पर क्या कह रही बिहार की जनता?

आरजेडी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने हाल में कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सरकार बनने के 20 दिन के भीतर इस वादे को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी और 20 महीने के भीतर नौकरियों का सृजन किया जाएगा।

Bihar Election: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के बिहार में सत्ता में आने पर ‘हर परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी’ के वादे को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों ने इसे मात्र चुनावी जुमला बताया जबकि एक वर्ग ने उम्मीद जताई कि यह आश्वासन केवल बयानबाजी न होकर हकीकत में बदलेगा। बेरोजगारी राज्य की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर पलायन करते हैं।

Tejaswhi And Rahul

तेजस्वी के वादे पर क्या कह रही है जनता? (ANI)

20 महीने के भीतर नौकरियों के सृजन का वादा, क्या कह रही जनता?

आरजेडी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने हाल में कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सरकार बनने के 20 दिन के भीतर इस वादे को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी और 20 महीने के भीतर नौकरियों का सृजन किया जाएगा। फुलवारी शरीफ इलाके में रहने वाले रेहान खान ने कहा, यह सिर्फ एक चुनावी जुमला है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य के समग्र विकास पर काम कर रही है, न कि ऐसे अवास्तविक वादे कर रही है।

End of Feed