पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने काराकाट सीट से किया नामांकन, लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव; बोलीं- जनता ही मेरी पार्टी

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए ज्योति सिंह ने कहा था, अब जनता ही मेरी पार्टी है। इस बयान से साफ हो चुका था कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

Bihar Election: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए ज्योति सिंह ने कहा था, अब जनता ही मेरी पार्टी है। इस बयान से साफ हो चुका था कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

jyoti singh

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी चुनाव।(फोटो सोर्स: jyoti singh insta)

बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे पवन सिंह

बता दें कि इससे पहले पवन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि, बीजेपी ने उन्हें चुनाव के मद्देनजर स्टार कैंपेनर बनाया है।

End of Feed